भारत ने गाजा शांति समझौते के पहले चरण का स्वागत किया है। PM Modi ने राष्ट्रपति ट्रंप और नेतन्याहू से बात कर समझौते की सराहना की। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर भी चर्चा की और आतंकवाद को अस्वीकार्य बताया। मोदी ने ब्रिटिश पीएम के साथ भी गाजा की स्थिति पर बात की, जिससे पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद जगी है।
इधर ट्रंप ने PM Modi से की बात, उधर दिल्ली पहुंच गए US राजदूत; कितना अहम है दौरा?
PM Modi ने ब्रिटिश पीएम के साथ भी गाजा की स्थिति पर बात की
मोदी ने इन दोनों नेताओं को गाजा शांति समझौते पर सहमति बनाने के लिए की गई कोशिशों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुद्दों, खास तौर पर भारत व अमेरिका के बीच कारोबारी समझौते को लेकर चल रही वार्ता पर भी बात हुई है।

