Kaushambi News : 51 शक्ति पीठ कड़ा धाम मंदिर से लौटते समय की है. सभी श्रद्धालु फतेहपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है. मरने वालों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी ने कौशांबी में हुए इस दर्दनाक हादसे का संज्ञान लिया है. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
वाराणसी में भी एक सड़क हादसा हुआ है. यहां श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गई. इससे श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई. हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. गंभीर रूप से घायलों को ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है. श्रद्धालु अदलपुरा मां शीतलादेवी का दर्शन कर लौट रहे थे. घटना वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है.

