अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pahalgam हमले के बाद पहली मुठभेड़ में लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर

On: May 14, 2025 1:16 PM
Follow Us:
Pahalgam
---Advertisement---

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में Pahalgam हत्याकांड के बाद शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ पहली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन कट्टर आतंकवादी मारे गए।

Pahalgam attack में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के बयान की क्यों हो रही चर्चा

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आतंकवादियों की पहचान शोपियां निवासी शाहिद कुट्टे और अदनान शफी डार के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आतंकवादी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, “राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, शोपियां के शोकल केलर के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सेना ने तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की। दोनों पक्षों की मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों का सफाया हो गया।”

Pahalgam ; मुठभेड़ में तीन कट्टर आतंकवादियों का सफाया हो गया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहिद आठ मार्च, 2023 को लश्कर में शामिल हुआ था और एक सूचीबद्ध आतंकवादी था। वह कथित तौर पर कई हमलों में शामिल था, जिसमें आठ अप्रैल, 2024 को दो जर्मन पर्यटकों और मई 2024 में शोपियां के हीरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या शामिल है।

पुलिस रिकॉर्ड में कहा गया है कि अदनान भी सूचीबद्ध आतंकवादी था और 18 अक्टूबर, 2024 को लश्कर में शामिल हुआ था। वह कथित तौर पर अक्टूबर 2024 में एक गैर-स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था। दोनों के घरों को हाल ही में कथित तौर पर सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया था।

शोपियां मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले 22 अप्रैल को पर्यटकों पर Pahalgamहमले में शामिल तीन आतंकवादियों की तस्वीर वाले पोस्टर दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में चिपकाए गए हैं। पोस्टरों में उन लोगों के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, EC से पूछा- वोटर का हक कैसे छीन सकते हो

दिवाली से पहले तोहफा: केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़कर 63%, 1.17 करोड़ को फायदा

ESTIC 2026 में PM मोदी का विज्ञान पर बड़ा ऐलान: रिपोर्ट के अनुसार R&D के लिए ₹24,000 करोड़ की प्रतिबद्धता, “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” का नारा

चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल: 28 अक्टूबर तड़के यनम-काकीनाडा के पास तट से टकराया, 135 kmph हवाएं, 84,000+ लोग सुरक्षित स्थानों पर

PM मोदी आज दिल्ली में ESTIC 2026 का उद्घाटन करेंगे: 3 दिन, 12 क्षेत्र, 150 डीप-टेक स्टार्टअप, 3 नोबेल विजेता

चक्रवात अर्नब: लैंडफॉल से पहले बड़े पैमाने पर निकासी, 5,70,000 लोग संवेदनशील चिह्नित, 53 ट्रेनें रद्द, ओडिशा में 1,700+ शेल्टर

Leave a Reply