अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नारी शक्ति के अधिकारों पर प्रहार करने वाला विपक्ष बेनकाब : डॉ. वीणा पाण्डेय

On: April 22, 2026 8:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

सुलतानपुर।लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) की राह में अवरोध उत्पन्न करने वाले विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. वीणा पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष का महिला विरोधी चरित्र अब पूरी तरह देश के सामने बेनकाब हो चुका है।

उन्होंने कहा कि मंचों से ‘नारी सम्मान’ और ‘बेटी बचाओ’ की बातें करने वाले विपक्षी दल सदन के भीतर अपनी संकीर्ण और पुरुषवादी सोच के आगे नतमस्तक हो गए हैं। यह विधेयक केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके सशक्तिकरण का प्रतीक है।

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि परिवारवाद और अवसरवाद की राजनीति में डूबे विपक्षी दल कभी नहीं चाहते कि सामान्य परिवारों से आने वाली प्रतिभाशाली महिलाएं नेतृत्वकारी भूमिका में आगे बढ़ें। यही कारण है कि वे नारी शक्ति के इस ऐतिहासिक विधेयक में बाधा डाल रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नारी शक्ति अब जाग चुकी है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को पूरी तरह तैयार है। विपक्ष का यह रवैया उनके राजनीतिक पतन का कारण बनेगा।डॉ. वीणा पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply