अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नववर्ष की संध्या पर अमरीन पर टूटा विपत्तियों का पहाड़,

On: January 6, 2026 7:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नववर्ष की संध्या पर अमरीन पर टूटा विपत्तियों का पहाड़,

दहेज लोभियों ने नवजात बालिका छीनकर घर से धक्के देकर बाहर निकाला

चार पहिया वाहन तथा दो लाख रुपए की नकदी न लाने पर घर में घुसने पर लगाया प्रतिबंध”

आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर जान से मार देने की दी धमकी

पीड़िता ने पति,सास,ससुर सहित 6 लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज

सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हाल ग्राम (बाजपुर) अमरीन पत्नी आदिल ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सराय रामदास निवासी आदिल पुत्र आले नबी के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी मेरे पिता ने शादी पर लगभग 15 लाख रुपए खर्च किया जिसमें पिता ने एक बुलेट मोटरसाइकिल एक टीवीएस मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपए के जेवर तथा खाने पीने पर काफी रुपया खर्च किया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कुछ समय तक तो सही चलता रहा परंतु 7/8 माह पूर्व मेरे कन्या का जन्म होते ही विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा कन्या का जन्म होते ही परिजनों ने उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया विरोध करने पर मारपीट गाली गलौज प्रारंभ कर दी। प्रार्थिनी ने जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी सास सलमा पत्नी आले नवी, आदिल पुत्र आले नबी, (पति) ससुर आले नबी, देवर रोहित पुत्र आले नवी, नंद नेहा पत्नी आले नवी तथा तहेरा ससुर आलम ने एक और में कहा कि तू अपने घर से चार पहिया वाहन तथा दो लाख रुपए की नगदी लेकर अगर नहीं आती है तो हम तुझे घर में नहीं रखेंगे उपरोक्त लोगों की मांग सुनकर मैंने इनकार कर दिया तथा कहा कि मेरे पिता की हैसियत ऐसी नहीं है कि वह चार पहिया वाहन तथा नकदी दो लाख रुपए दे सकें।
इसी बात से नाराज होकर उपरोक्त लोगों ने उसे नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उसके हाथ से उसकी 7 माह की नोनीहाल बालिका को जबरन छीन कर मुझे धक्के देखकर घर से बाहर कर दिया तथा कहा कि अगर दोबारा घर में आई तो तुझे जान से मार देंगे।
पीड़ित अमरीन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 6 धारा 85 115/2 दहेज प्रतिषेध की धारा 3/4 के अंतर्गत पति आदिल, (सास)सलमा (ससुर) अली नबी (देवर) रोहित, (ननद) नेहा, (तहेरा ससुर) आलम के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है पुलिस ने पीड़िता अमरीन का चिकित्सा परीक्षण भी कराया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply