पहले लिखाई पुत्री की गुमशुदी, 10 दिन बाद कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज
एक रिश्तेदार सहित ग्राम के ही पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना बिल्सी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने 15 जुलाई को थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री को रात 11:00 बजे के लगभग घर से निकाल कर ले गया। पुलिस ने मामला पुत्री के लापता होने का अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कर लिया 24 जुलाई को पीड़ित पिता द्वारा थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया ग्राम के ही मुनीष पुत्र रामस्वरूप,रामस्वरूप पुत्र अज्ञात संदीप पुत्र रामस्वरूप धर्मेंद्र पुत्र रामस्वरूप तथा उनके रिश्तेदार राकेश पुत्र यादराम निवासी ग्राम अदूपुरा थाना कोतवाली सोरों जनपद कासगंज उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए।
पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 324 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

