समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी
अमरोहा (हसनपुर):– स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार व आरटीआई परिषद द्वारा यदुवंशी भवन रहरा रोड बाई पास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष यदुवंशी दीन दयाल यादव एडवोकेट के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष यदुवंशी दीन दयाल यादव एडवोकेट नेंराष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया तथा देश की प्रगति, सामाजिक सौहार्द और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

