अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, रामगंगा पुल पर पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ नदी में लगाई छलांग

On: July 12, 2026 12:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी-प्रेमिका ने अपनी जान देने के लिए खौफनाक कदम उठाया। दोनों बुलेट मोटरसाइकिल से रामगंगा नदी के पुल पर पहुंचे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उफनती नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

बुलेट किनारे खड़ी की, बात की और कूद गए प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक और युवती बुलेट पर सवार होकर रामगंगा पुल पर आए थे। उन्होंने अपनी बुलेट सड़क किनारे खड़ी की और कुछ देर तक आपस में गंभीर बातचीत करते रहे। इसके बाद अचानक दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और बिना किसी की परवाह किए रामगंगा नदी में कूद गए।

‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं, बुलेट ले जाना…’ पुलिस के मुताबिक, नदी में कूदने वाले युवक की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के सूरजनगर (पीतल बस्ती) निवासी 20 वर्षीय तुषार पुत्र नन्हे के रूप में हुई है। घटनास्थल से तुषार का घर करीब 4 किलोमीटर दूर है।

आत्मघाती कदम उठाने से पहले तुषार ने दोपहर करीब 12 बजे अपने ताऊ सुधीर गोस्वामी के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था। उसने मैसेज में लिखा था— “ताऊ, मैं मरने जा रहा हूं। मेरी बाइक रामगंगा के पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना और बुलेट ले जाना।”

सुबह मांगे थे 100 रुपये, अब रो-रोकर बुरा हाल तुषार के ताऊ सुधीर गोस्वामी ने भरे गले से बताया कि तुषार बुध बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शनिवार सुबह जब वह काम पर जा रहा था, तो उसने मुझसे 100 रुपये भी मांगे थे, जो मैंने उसे दे दिए थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा। मैसेज पढ़कर जब तक बदहवास घरवाले रामगंगा पुल पर पहुंचे, तब तक तुषार और उसकी प्रेमिका नदी में कूद चुके थे। पुल पर सिर्फ उसकी लावारिस बुलेट खड़ी मिली।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बुलेट को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय गोताखोरों और पीएसी (PAC) की टीम को नदी में उतारकर दोनों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। फिलहाल, दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम ‘यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट’

हादसे के बाद हंगामा: कार की टक्कर से राहगीर घायल, आरोपी PWD जेई को पुलिस ने लिया हिरासत में

वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को दबोचा, कब्जे से बरामद हुईं चोरी की दस बाइक

कलयुगी बेटे की हैवानियत: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर कर दी पिता की हत्या

बदायूं में बड़ा भंडाफोड़: डिटर्जेंट से बन रहा था दूध और रिफाइंड से देसी घी, डेयरी संचालक पर FIR 

क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को अमरोहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply