अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उघैती थानाध्यक्ष के कक्ष में रुपयों का लेनदेन…सीओ ने शुरू की मामले की जांच,,सिपाही और भाजपा नेता के बयान दर्ज

On: March 10, 2024 8:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उघैती थानाध्यक्ष के कक्ष में रुपयों का लेनदेन…सीओ ने शुरू की मामले की जांच,,सिपाही और भाजपा नेता के बयान दर्ज

बदायूँ।उघैती थाने में थानाध्यक्ष के कक्ष में रुपयों के लेन-देन का वीडियो वायरल होने के मामले में सीओ बिल्सी ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में रविवार सुबह भाजपा के मंडल अध्यक्ष, सिपाही और रुपये लेने वाले गजेंद्र के बयान दर्ज हुए। सभी ने बताया कि सिपाही ने रुपये उधार लिए थे और वीडियो में वही रुपये लौटाए जा रहे थे। सीओ ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

शनिवार को उघैती थाने के दो वीडियो वायरल हुए थे। उनमें थाने का सिपाही संजीव कुमार एसओ के कक्ष में गजेंद्र नाम के व्यक्ति को रुपये देता दिखाई दे रहा था। वह सादा कपड़े पहने था। वह बाहर से एक अन्य व्यक्ति के साथ एसओ के कक्ष में दाखिल हुआ था। एक अन्य व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। एसओ की मेज की एक तरफ भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा बैठे हुए थे।दूसरी तरफ सफेद पाजामा और गेरुआ रंग का कुर्ता व कोटी पहने गजेंद्र बैठे थे।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने ही सिपाही को गजेंद्र के लिए रुपये देने का इशारा किया था। यह सब वीडियो में कैद कर लिया गया था। शनिवार को यह वीडियो वायरल हुए तो पुलिस विभाग और भाजपा नेताओं में खलबली मच गई। सीओ बिल्सी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह सीओ सुशील कुमार ने इस वीडियो से जुड़े सभी लोगों को अपने कार्यालय बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। सभी लोगों ने एक जैसे ही बयान दर्ज कराए हैं।

सिपाही का कहना है कि उसकी गजेंद्र से पुरानी जान पहचान है। उसने गजेंद्र से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। वहीं गजेंद्र का कहना है कि उसने सिपाही को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। जब यह सब आपस का मामला तो वीडियो क्यों बनाई गई, मंडल अध्यक्ष ने गजेंद्र को रुपये देने का क्यों इशारा किया, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।सीओ बिल्सी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जिनके नाम आए हैं।वे लोग उधार लेनदेन का मामला बता रहे हैं। अभी गोपनीय जांच चल रही है।निष्कर्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply