अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को विकास खंड मुख्यालय पर

On: January 16, 2026 7:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को विकास खंड मुख्यालय पर

बैठक में केंद्र सरकार की बीबी राम जी योजना,जल संरक्षण वाटर रिचार्जिंग सहित कई अहम मुद्दों पर सदस्यों के साथ होगी चर्चा

सहसवान (बदायूं) खंड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया प्रमुख क्षेत्र पंचायत सहसवान से हुई सहमति के उपरांत क्षेत्र पंचायत बोर्ड सदस्यों की बैठक 21 जनवरी दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे विकास खंड कार्यालय मुख्यालय पर प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
बैठक में आमंत्रित सदस्यों को बैठक के भेजे गए एजेंडा में बताया गया की बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, केंद्र सरकार की नई योजना बीबी रामजी तथा सामुदायिक शौचालय/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नमामि गंगे एवं ओडीएस कार्यक्रम, पंचम राज्य वित्त योजना एवं 15वें केंद्रीय वित्त आयोग, पंचायत राज विभाग ऑपरेशन कायाकल्प/शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों पर विचार स्वास्थ्य विभाग/पशु चिकित्सा विभाग के कार्यक्रमों योजनाओं पर विचार एवं चर्चा के अलावा कृषि सहकारिता संबंधी कार्यक्रम,बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम,विभिन्न पेंशन योजना एवं समाज कल्याण की अन्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने क्षेत्र पंचायत सहसवान के सम्मानित बोर्ड सदस्यों से अनुरोध किया है।कि वह 21 जनवरी दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे विकास खंड मुख्यालय पर होने वाली बोर्ड की बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करें।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply