अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, सिंगल यूज प्लास्टिक भी बैन; डीएम ने दिए निर्देश

On: July 1, 2026 7:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, सिंगल यूज प्लास्टिक भी बैन; डीएम ने दिए निर्देश

बदायूं में जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी।इसको लेकर डीएम अवनीश राय ने बुधवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।डीएम ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 24 अगस्त तक चलेगी।डीएम ने अफसरों से कहा कि अधिकारी कांवड़ मार्ग का प्राथमिकता से निरीक्षण कर मार्ग को सुगम बनाएं।कछला सहित जनपद के छह घाटों पर लाखों श्रद्धालु आते हैं,इसलिए घाटों पर सफाई, पार्किंग,प्रकाश,सीसीटीवी,शौचालय,गोताखोर,पब्लिक एड्रेस सिस्टम व बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए।वहीं गंगा घाट पर वॉच टावर गुणवत्ता वाले बनाएं।
डीएम ने कहा कि शिविर सड़क से 10-15 फीट दूर लगाएं और संचालक राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाएं।सभी शिविरों की अनुमति लेना अनिवार्य है।सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कांवड़ यात्रा कराने के प्रयास करें। डीएम ने एसडीएम से डीजे संचालकों संग बैठक कर ऊंचाई का मानक तय करने को कहा। डीजे पर सिर्फ धार्मिक गीत बजेंगे। इसके लिए शांति समिति की बैठकें भी होंगी।
मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद:-बसों के रूट डायवर्जन के लिए एआरएम रोडवेज व वैकल्पिक मार्ग के लिए पुलिस को निर्देश दिए।कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी।शराब की दुकानों पर शासन के निर्देश लागू होंगे।पीडब्ल्यूडी व निकाय टूटे हुए मार्ग की मरम्मत करेंगे।विद्युत खंभों पर प्लास्टिक व ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग कराने के लिए विद्युत निगम अधिकारियों को निर्देश दिए।
निराश्रित गोवंश के लिए कैटल कैचर लगाने के लिए सीवीओ निर्देश दिए गए।कलेक्ट्रेट,सभी तहसीलों व निकायों में कंट्रोल रूम बनेंगे।घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनेंगे।बैठक में सीडीओ गामिनी सिंगला, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

Leave a Reply