अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कलयुगी मामा का खूनी तांडव: नशे में धुत होकर भांजे की हत्या, बीच-बचाव करने आई बहन पर भी दागी गोली

On: July 16, 2026 6:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कलयुगी मामा का खूनी तांडव: नशे में धुत होकर भांजे की हत्या, बीच-बचाव करने आई बहन पर भी दागी गोली

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखुपूरा का मजरा के गांव बखतपुर में बुधवार रात एक युवक ने अपनी सगी बड़ी बहन और एक भांजे को तमंचे से गोली मार दी।भांजे की मौके पर मौत हो गई,जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।घटना से पहले आरोपी ने अपने भांजे के साथ शराब पी थी।इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ था।वारदात के बाद आरोपी तमंचे को लेकर मौके से भाग गया।एसपी सिटी और सीओ उझानी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

ग्राम पंचायत लखुपूरा का मजरा के गांव बखतपुरा में वीर सिंह के मकान के सामने ही उसकी सगी बड़ी बहन संतोषी मकान बनाकर अपने पांच बच्चों में दो पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ रहती है।संतोषी के पति मलखान की मौत हो चुकी है।बताते हैं कि बुधवार रात वीर सिंह अपने भांजे आकाश के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नशे में विवाद शुरू हो गया।दोनों में पहले मारपीट हुई।इसी दौरान संतोषी बीचबचाव करने आ गई।

विवाद के दौरान वीर सिंह ने तमंचे से पहले आकाश को गोली मारी।उसके बाद अपनी बहन संतोषी को गोली मार दी। एक गोली आकाश के सीने में जा लगी,जिससे आकाश की मौके पर मौत हो गई।संतोषी के पेट में गोली लगी है।उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने संतोषी का प्राथमिक उपचार किया।उसके बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। इधर, आकाश अपने भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना:-बहन और भांजे को गोली मारने की घटना में प्रधान के पति भूपेंद्र के घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। इस कांड में यह अहम सबूत माना जा रहा है।इस वारदात के बाद चर्चा हो रही है कि आरोपी वीर सिंह की पत्नी सुषमा पिछले 15 दिन से मायके में है। वीर सिंह के उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके गई थी,लेकिन वीर सिंह को शक है कि उसकी बहन संतोषी ने उसकी पत्नी को भड़काया, इसलिए वह मायके चली गई।चर्चा यहां तक हो रही है कि वीर सिंह और आकाश के बीच शराब पीने के दौरान इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद गोलीकांड तक पहुंच गया। वहीं, प्रधान के पति भूपेंद्र का मकान भी आरोपी वीर सिंह के घर के नजदीक है। उसी के सीसी कैमरे में गोलीकांड की वारदात कैद हुई है। भूपेंद्र ने भी आरोपी वीर सिंह की पत्नी सुषमा के 15 दिन पहले मायके जाने की बात कही है। 

बेटी ने बताया, मम्मी और मामा के बीच हुआ था झगड़ा:-संतोषी की 15 साल की बेटी भावना भी मेडिकल कॉलेज पहुंची हुई थी। उसने बताया कि मम्मी और मामा के बीच बुधवार की देर रात झगड़ा हुआ था।इसके बाद शराब में धुत मामा ने पहले भाई आकाश पर और फिर मम्मी पर गोली चलाई थी।उसके पापा नहीं हैं,इस कारण  मम्मी मामा के घर के पास मकान बनाकर रहती थी।इस कांड के बाद संतोषी का पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है।

कोख में घुसी गोली पेट से बाहर निकल गई:-संतोषी के गोली कोख में लगी और पेट से होकर निकल गईं। मेडिकल कॉलेज में हुए एक्सरे में गोली पेट में नहीं मिली है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply