अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान मंडी समिति में बड़ी चोरी: शटर के पास गड्ढा खोदकर आढ़त से लाखों की नकदी और बही-खाते उड़ाए

On: October 1, 2026 2:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान मंडी समिति में बड़ी चोरी: शटर के पास गड्ढा खोदकर आढ़त से लाखों की नकदी और बही-खाते उड़ाए

बदायूं।सहसवान मंडी समिति में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने आढ़त की दुकान में सेंध लगाकर चोरी कर ली।आज गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे आढ़त स्वामी मोहम्मद हुसैन को घटना की जानकारी हुई।उन्होंने दुकान में रखी लाखों रुपये की नकदी और जरूरी बही-खाते चोरी होने की बात कही।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वह गुरुवार सुबह रोज की तरह अपनी आढ़त खोलने पहुंचे थे।दुकान के सामने शटर के पास गड्ढा खुदा देखकर उन्हें चोरी का पता चला।जांच करने पर सामने से दुकान में घुसने का प्रयास किए जाने के निशान मिले।

यहां सफलता नहीं मिलने पर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में कुंबल लगा दिया और इसी रास्ते से अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में रखी नकदी और जरूरी बही-खाते समेटकर ले गए।घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी मौके पर पड़े मिले।सूचना मिलते ही सहसवान कोतवाली पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची।आढ़त स्वामी मोहम्मद हुसैन ने पुलिस को तहरीर दे दी है।पुलिस घटना स्थल की जांच पड़ताल में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply