नाधा पुलिस चौकी पर आगजनी-पथराव मामले में बड़ा एक्शन, 5 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कादरचौक में युवक की हत्या के बाद मंगलवार देर रात नाधा पुलिस चौकी पर बवाल हुआ। भीड़ ने आगजनी और पथराव किया।इस घटना के बाद पुलिस ने पांच नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रात में ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गांव कादरचौक निवासी हरिओम के शव का बुधवार तड़के चार बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।गांव में पुलिस तैनात है।

इस दौरान पुलिस पर दबाव बनाने के लिए युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की।इसके बाद भीड़ में से मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने पथराव भी किया।पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए हल्का बल का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया।इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस चौकी के सामने आग भी लगा दी थी।इससे माहौल और बिगड़ गया।पुलिस ने आग बुझाकर युवक को बचाया था।
छह हत्यारोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी-भाला बरामद:-हरिओम की हत्या के मामले में 12 आरोपियों को नामजद कर केस दर्ज कर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल्हाड़ी, भाला और लोहे की रॉड की बरामद की है।आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर गांव निवासी चंद्रकेश, प्रेम सिंह, चंद्रवीर, पप्पू, सुरेश चंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से लोहे की दो रॉड और दो लाठी भी बरामद कीं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

