मुरादाबाद। भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी Kashish Warsi ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और मुसलमानों के लिए मोदी सरकार से सत्ता में हिस्सेदारी की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बतौर नेता प्रतिपक्ष संसद में मुसलमानों के मुद्दे पर खामोश रहे।
Uttarkashi : गंगोत्री धाम के कपाट खुलते ही मिलेगा गोमुख यात्रा का रास्ता, पैदल मार्ग किया गया सुचारू
Kashish Warsi ने कहा कि मुझे अफसोस होता है कि जो कांग्रेस मुस्लिम वोटों की राजनीति करती है, वह कहती है कि वह मुसलमानों की हितैषी है, लेकिन उनके नेता पार्लियामेंट के अंदर मुसलमानों के मुद्दे पर शांत रहे। जहां एक ओर कहते थे कि हम पूरा साथ देंगे, तो वहीं वे वक्फ के मुद्दे पर संसद से बाहर चले गए। उन्होंने संसद से बाहर निकलकर एक अच्छा काम किया, ताकि यह कहलाने के हकदार नहीं हुए कि वे वक्फ माफिया के नेता हैं।
Kashish Warsi ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल करती हैं। इलेक्शन हो जाने पर मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह बाहर निकाल दिया जाता है। मुस्लिमों के दर्द की बात कोई नहीं करता है। एक तरफ राजनीतिक पार्टियां मुस्लिमों को हितैषी बताती हैं, तो दूसरी तरफ मुसलमानों के साथ खड़ी नहीं दिखतीं। मुसलमानों से वोट तो लेंगे, लेकिन मुसलमानों का साथ नहीं देंगे।
सूफी Kashish Warsi ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो नारा दिया है, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,’ उन्होंने यह करके दिखाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मुसलमानों को भी मिला। उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे आने वाले चुनावों में अपना हमदर्द ढूंढे और जो राष्ट्रहित की बात करे, जो उनके हित की बात करे, जो यह कहे कि मुसलमानों को उनकी हिस्सेदारी सरकार और सत्ता के अंदर देंगे, उनको अपना वोट दें।
Kashish Warsi अगर भाजपा मुसलमानों के वोट चाहती है तो वह सरकार में मुस्लिमों को हिस्सेदारी दे
कशिश वारसी ने कहा कि अगर भाजपा मुसलमानों के वोट चाहती है तो वह सरकार में मुस्लिमों को हिस्सेदारी दे। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि सूफियों को सत्ता के अंदर भागीदारी मिलनी चाहिए। क्या राहुल गांधी को बस मुसलमानों के वोट चाहिए? इस पर कशिश वारसी ने कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ मुसलमानों के वोट चाहिए। अब राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी अपने दामन में लगे दाग को धोना चाहती है।

