Samar India Desk, 27 October 2024 Written By: Shabab Alam : हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कल्याण रोड़ बिरादरी से आते हैं और उनके दादा चौधरी मुल्तान सिंह 1966 व 1967 में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।
Karnal News : विधायक हरविंद्र कल्याण का करनाल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत
हरियाणा विधान सभाध्यक्ष बनने के बाद घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण का करनाल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को चंडीगढ़ से करनाल आने के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए इंतजाम किए थे। नीलोखेड़ी, तरावड़ी, और अन्य गांवों में स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हरविंद्र कल्याण ने कार्यकर्ताओं के बीच रुककर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
Karnal News: हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत
करनाल स्थित भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कल्याण रोड़ बिरादरी से आते हैं और उनके दादा चौधरी मुल्तान सिंह 1966 व 1967 में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।
Karnal News : विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन
समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरविंद्र कल्याण ने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ेगी और सभी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
entertainmentJune 21, 2025Dance Video : पवन सिंह का ‘कलकतिया राजा’ गाना मचा रहा है धमाल, रोमांटिक वीडियो को बार-बार देख रहे हैं दर्शक
entertainmentJune 21, 2025Dance Video : आधी रात को काजल राघवानी और खेसारी लाल का रोमांटिक मोमेंट, देखें वीडियो
automobileJune 21, 2025Citroen Basalt: Redefining the SUV-Coupe Segment in India
gedgetsJune 21, 2025iQOO Z10 Lite 5G: A New Benchmark for Budget 5G Smartphones