अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kal Ka Mausam : IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

On: June 16, 2026 9:57 PM
Follow Us:
Weather Update:
---Advertisement---

Kal Ka Mausam : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 जून 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 15 घंटों के भीतर 21 राज्यों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओले बरस सकते हैं. कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में 17 जून को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है. वहीं, उत्तर प्रदेश में मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, झांसी, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. बिहार में गया, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. कुछ इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पहाड़ों में भी बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. उत्तराखंड के बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल के शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी है. वहीं जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा, रामबन, बारामूला, पुंछ और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

इन राज्यों में भी अलर्ट जारी
पश्चिम बंगाल की अगर बात करें तो 17 और 18 जून के लिए हुगली, मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी, झारग्राम, नादिया, कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कूचबिहार में बारिश-आंधी की चेतावनी है. राजस्थान के जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, बूंदी, अलवर, करौली, सीकर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल, दमोह, सतना, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, इंदौर, छतरपुर, विदिशा, रीवा, मांडला और कटनी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply