अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jharkhand Weather Update : आंधी-बारिश का कहर, IMD ने जारी की चेतावनी

On: May 29, 2025 11:59 AM
Follow Us:
Jharkhand Weather
---Advertisement---

Jharkhand Weather Update : रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान शाम को तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। गुमला, लोहरदगा और खूंटी में जल जमाव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को सड़कों पर चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं। सबसे अधिक वर्षा घाटशिला में 49 मिमी रिकॉर्ड की गई।

Jharkhand Weather Update : आज भी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में 120 मिमी तक वर्षा हो सकती है, साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे किसानों को अपनी फसलों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand Weather Update :  वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के अधिकतर जिलों में सामान्य बारिश की संभावना है, लेकिन गर्जन और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और खंभों या पेड़ों के नीचे खड़े न रहने की सलाह दी गई है। यह चेतावनी राज्य के सभी नागरिकों के लिए जारी की गई है, जिससे जनहानि को रोका जा सके।

 

Jharkhand government ने आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, 24 में से 20 जिलों में नए उपायुक्त

Jharkhand Weather Update :  जिलावार तापमान का पूर्वानुमान

राज्य में तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है। वहीं, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री के आस-पास रहेगा। पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply