Budaun News: पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
बदायूं जिले में बिसौली थाना पुलिस ने लूट की घटना में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन।घटना में प्रयुक्त बाइक तथा एक तमंचा के साथ कारतूस बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
लिफ्ट देने के बहाने की थी लूट:-एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया कि पां मार्च को ग्राम शेखूपुरा के पास दो बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे 5250 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया था।इस मामले में थाना बिसौली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

