अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

jharkhand news:मनी लांड्रिंग की राशि में बदलाव पर मधु कोड़ा की याचिका, हाई कोर्ट ने मांगा शपथपत्र

On: August 19, 2026 8:17 PM
Follow Us:
jharkhand high court
---Advertisement---

रांची। jharkhand हाई कोर्ट में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उस याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने ईडी के आरोपपत्र में दर्ज कथित मनी लांड्रिंग की राशि में किए गए बदलाव को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया।

ईडी के जवाब के बाद हाई कोर्ट ने मधु कोड़ा को अपना पक्ष शपथपत्र के माध्यम से दाखिल करने का निर्देश दिया है। अब मामले में अगली सुनवाई के दौरान उनकी ओर से अपना जवाब प्रस्तुत किया जाएगा।

jharkhand news:लातेहार में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कंटेनर ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

दरअसल, मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने निचली अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपपत्र में मनी लांड्रिंग की राशि में किए गए बदलाव को लेकर मधु कोड़ा ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने अदालत से संशोधित राशि को स्वीकार नहीं करने का आग्रह किया था।

हालांकि, निचली अदालत ने मधु कोड़ा की आपत्ति को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निचली अदालत के आदेश को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी।

jharkhand  हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में मधु कोड़ा ने आरोपपत्र में मनी लांड्रिंग की राशि में किए गए बदलाव पर सवाल उठाते हुए निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग की है। अब हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मामले में मधु कोड़ा की ओर से शपथपत्र दाखिल किया जाना है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply