Jau Water Benefits For Body: गर्मियों का मौसम आते ही प्यास ज्यादा लगने लगती है और डिहाइड्रेशन होने लगता है. पसीने की वजह से पानी की कमी होने लगती है, थकान और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. कई बार चक्कर आने लगते हैं और बार-बार दस्त लगने लगते हैं. हाालंकि, हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर से बात करना बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार घर पर ही इलाज किया जा सकता है. इसके लिए आपको देसी और सस्ता नुस्खा अपनाने की जरूरत है. आप जौ का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक पारंपरिक हेल्दी ड्रिंक है, जिसे हमारे बड़े-बुजुर्ग सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं. आइए जानते हैं रोज जौ का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.
जौ का पानी किस रोग में दिया जाता है?
जौ का पानी कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है. इसे किडनी स्टोन, गुर्दे की पथरी, यूरिन इंफेक्शन या हाई ब्लड प्रेशर में जैसी बीमारियों में दिया जाता है. साथ ही, इसका पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने, पाचन सुधारने, वजन कम करने और एसिडिटी या पेट की जलन को कम करने का काम करता है.
जौ का पानी पीने के फायदे
शरीर को रखे ठंडा- जौ का पानी प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक देता है. यह हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है. गर्मी में इसे पीना किसी अमृत से कम नहीं.
डिटॉक्स में मददगार- यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है. इसका नियमित सेवन से किडनी और लिवर बेहतर तरीके से काम करते हैं.
वजन घटाने में मददगार- जौ का पानी मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल में रहता है.
पाचन को बनाए मजबूत- अगर आपको गैस, कब्ज या अपच की समस्या रहती है तो जौ का पानी फायदेमंद हो सकता है और यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है.
जौ का पानी कैसे पिएं?
इसका पानी आप कई तरह से पी सकते हैं. इसके लिए आपको 2 चम्मच जौ चाहिए होगी और 1 गिलास पानी की जरूरत पड़ेगी. आप एक बाउल में दोनों चीजों को डालें और लगभग 1 घंटे के लिए भिगोकर रखें. फिर इसे छान लें और नींबू डालकर शहद मिलाएं. अब अच्छी तरह से सामग्रियां मिलाएं और ठंडा पानी डालकर सेवन करें.

