अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सुरक्षा: Jammu and Kashmir में करीब 50 पर्यटन स्थल बंद

On: April 30, 2025 3:10 PM
Follow Us:
Jammu and Kashmir
---Advertisement---

श्रीनगर: Jammu and Kashmir में अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए समूचे केंद्र शासित प्रदेश के कम से कम 50 रिजार्ट और पर्यटन स्थलों को ‘बंद’ कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सभी जिलों में किए गए 87 पर्यटन-स्थलों की व्यापक सुरक्षा ऑडिट के बाद लिया गया है।

Jammu and Kashmir में पुलवामा के बाद कुलगाम में आतंकी हमला, गोलीबारी जारी

गौरतलब है कि Jammu and Kashmir अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटक और एक स्थानीय निवासी मारा गया था।

पर्यटकों के लिए अब प्रतिबंधित प्रमुख स्थलों में बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित गुरेज़ घाटी शामिल है जिसने पिछले दशक में हजारों पर्यटकों को आकर्षित किया है। बंद किए गए अन्य प्रमुख स्थलों में बडगाम में यूसमर्ग और दूधपथरी, दक्षिण कश्मीर में अहरबल, कोंसरनाग और वेरीनाग, बारामुल्ला में एलओसी पर कमान पोस्ट और कुपवाड़ा में सुरम्य बंगस घाटी शामिल हैं।

इस बीच श्रीनगर के पुराने शहर स्थित भव्य जामिया मस्जिद में पर्यटकों का जाना निषेध कर दिया गया है। हालांकि पहलगाम़, गुलमर्ग और सोनमर्ग के प्रमुख रिजार्ट पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। इन जगहों पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।केन्द्र शासित प्रदेश वन विभाग ने भी पर्यटकों के लिए अपने सभी ट्रैकिंग रूट बंद कर दिए हैं।

Jammu and Kashmir जामिया मस्जिद में पर्यटकों का जाना निषेध कर दिया गया 

पिछले चार वर्षों में स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के पर्यटक कश्मीर के मैदानों और अल्पाइन ट्रेल्स पर खास तौर पर गर्मियों के ट्रैकिंग सीजन के दौरान आते रहे हैं। हाल के वर्षों में घाटी में पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन पहलगाम हमले से पर्यटन उद्योग को गहरा झटका लगा है।

पिछले छह दिनों में कई पर्यटक कश्मीर छोड़ चुके हैं जबकि कई अन्य ने कश्मीर की अपनी आगामी यात्रा की योजना रद्द कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ESTIC 2026 में PM मोदी का विज्ञान पर बड़ा ऐलान: रिपोर्ट के अनुसार R&D के लिए ₹24,000 करोड़ की प्रतिबद्धता, “जय विज्ञान, जय अनुसंधान” का नारा

चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल: 28 अक्टूबर तड़के यनम-काकीनाडा के पास तट से टकराया, 135 kmph हवाएं, 84,000+ लोग सुरक्षित स्थानों पर

PM मोदी आज दिल्ली में ESTIC 2026 का उद्घाटन करेंगे: 3 दिन, 12 क्षेत्र, 150 डीप-टेक स्टार्टअप, 3 नोबेल विजेता

चक्रवात अर्नब: लैंडफॉल से पहले बड़े पैमाने पर निकासी, 5,70,000 लोग संवेदनशील चिह्नित, 53 ट्रेनें रद्द, ओडिशा में 1,700+ शेल्टर

Cyclonic storm Arnab :चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील

Aaj Ka Mausam 27 October 2026: चक्रवात अर्नब कल सुबह आंध्र-यनम तट से टकराएगा, 125 किमी रफ्तार की आंधी

Leave a Reply