अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IRS Officer Daughter Murder Case :  IRS की बेटी के हत्यारे पर चौंकाने वाले खुलासे

On: April 24, 2026 12:32 PM
Follow Us:
IRS Officer Daughter Murder Case
---Advertisement---

IRS Officer Daughter Murder Case : राजधानी के पॉश इलाके अमर कॉलोनी में हुई IRS अधिकारी की बेटी की नृशंस हत्या के मामले में हर दिन रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल मीणा कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का ऐसा आदी था जिसने अपनी लत को पूरा करने के लिए एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने चौंकाने वाली बातें बताई हैं. वह ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर सट्टा लगाता था और भारी कर्ज में डूबा हुआ था. इस कर्ज को उतारने के लिए उसने अपने पूर्व मालिक IRS अधिकारी के घर चोरी की योजना बनाई. पुलिस अब उन लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है जिनसे राहुल ने सट्टे के लिए पैसा उधार लिया था.

चोरी के पैसों से चुकाया होटल का बिल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने द्वारका के एक होटल से राहुल के पास से एक लाख रुपये नकद और चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं. शर्मनाक बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल जिस होटल में छिपा था, उसका किराया भी उसने मृतका के घर से लूटे गए पैसों से ही चुकाया था.

घर की हर बारीकी से था वाकिफ
राहुल सुबह 6:30 बजे सोसाइटी में दाखिल हुआ. जब ड्राइवरों ने उसे टोका, तो उसने झूठ बोला कि वह काम ढूंढने आया है. वह जानता था कि युवती के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं और वह घर में अकेली होगी. वह ठीक 6:39 बजे घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर 7:30 बजे वहां से निकल गया. यानी सिर्फ 50 मिनट के भीतर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. उसने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. जब माता-पिता 8 बजे घर लौटे, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था.

एक पुरानी चाबी पड़ी भारी
जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि आरोपी को घर की हर गोपनीय बात पता थी. उसे मालूम था कि नौकरों के लिए गेट के बाहर एक एक्स्ट्रा चाबी छिपाई जाती है. उसने इसी चाबी का इस्तेमाल कर बिना दरवाजा तोड़े घर में प्रवेश किया.

पुराने मामलों में भी संलिप्तता
जांच के दौरान राहुल ने दो अन्य रेप के मामलों में भी अपनी संलिप्तता कबूल की है. पुलिस अब उन पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल, पुलिस के पास राहुल के खिलाफ पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल सबूत हैं, जिनके आधार पर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply