IPL 2024 Auction: इस करण मिचेल स्टार्क बने IPL 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2024 Auction, IPL 2024 के लिए ऑक्शन की शुरुआत दुबई में हो गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खरीद लिया है। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। ऑक्शन अभी जारी है और सभी टीमें खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बिडिंग वॉर कर रही हैं।

IPL 2024 Auction मुजीब रहमान को नहीं मिला खरीदार
अफगानिस्तान के मुजीब रहमान को खरीदार नहीं मिला है। उन्होंने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है।

ईश सोढ़ी और तबरेज शम्सी भी नहीं बिके
ईश सोढ़ी और तबरेज शम्सी को भी एक भी खरीदार नहीं मिला है। वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

IPL 2024 Auction अकील हुसैन को नहीं मिला खरीदार

अकील हुसैन पर किसी भी टीम ने बड़ी बोली नहीं लगाई है। वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।

इन प्लेयर्स को नहीं मिला खरीदार
आदिल राशिद और जोस हेजलवुड को एक भी खरीदार नहीं मिला है।

दिलशान मदुशंका मुंबई इंडियंस में हुए शामिल
श्रीलंका के स्टार गेंदबाज दिलशान मदुशंका को मुंबई इंडियंस को 4.6 करोड़ में खरीद लिया है।

जयदेव उनादकट को हैदराबाद ने खरीदा
जयदेव उनादकट को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

IPL 2024 Auction मिचेल स्टार्क बने सबसे महंगे खिलाड़ी

मिचेल स्टार्क आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वह 24 करोड़ 75 लाख रुपये में बिके हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा है।

मिचेल स्टार्क के लिए हो रहा बिडिंग वॉर

मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच बिडिंग वॉर हो रही है। अभी तक उनके ऊपर 21 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी है।

उमेश यादव को मिली मोटी रकम
गुजरात टाइटंस ने स्टार तेज गेंबाज उमेश यादव को 5.8 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। उमेश अहम मौकों पर विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं।

शिवम मावी LSG में हुए शामिल

शिवम मावी को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

अल्जारी जोसेफ की लगी लॉटरी

अल्जारी जोसेफ ने आरसीबी की टीम ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

चेतन सकारिया को KKR ने खरीदा

चेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया है।

कुसल मेंडिस रहे अनसोल्ड

कुसल मेंडिस आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।

IPL 2024 Auction केएस भरत KKR में हुए शामिल

केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया है।

जोश इंग्लिस रहे अनसोल्ड

जोश इंग्लिस पर किसी भी टीम ने बड़ी बोली नहीं लगाई है। वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।

IPL 2024 Auction ट्रिस्टन स्टबस को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा है।

फिल साल्ट को नहीं मिला खरीदार

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर फिल साल्ट को भी कोई भी खरीदार नहीं मिला है।

क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने खरीदा

क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स की टीम ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। वोक्स की गिनती बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है।

डेरिल मिचेल को मिली मोटी रकम

डेरिल मिचेल ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये रखा है। उन्हें खरीदने के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बिडिंग वॉर हुई। लेकिन अंत में सीएसके ने उनके लिए बड़ी बोली लगाई और उन्होंने 14 करोड़ रुपये में खऱीद लिया।

हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने खरीदा

हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स की टीम ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। हर्षल पटेल पिछले सीजन आरसीबी की टीम में शामिल थे।

IPL 2024 Auction हर्षल पटेल के लिए हो रही बिडिंग वॉर

हर्षल पटेल के लिए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच बिडिंग वॉर हो रही है। हर्षल पटेल ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है।

गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। गेराल्ड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए कमाल की गेंदबाजी की थी और उन्होंने 20 विकेट चटकाए थे।

पैट कमिंस ने रचा इतिहास

पैट कमिंस आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा है। उन्होंने इतिहास रच दिया है।

पैट कमिंस को खरीदने के लिए हो रही बिडिंग वॉर

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बिडिंग वॉर हो रही है।

IPL 2024 Auction गुजरात टाइटंस ने इस प्लेयर को खरीदा

अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटंस की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया है।

IPL 2024 Auction शार्दुल ठाकुर की चेन्नई सुपर किंग्स में हुई वापसी

शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। शार्दुल पहले भी सीएसके की टीम की तरफ से खेल चुके हैं।

CSK में शामिल हुए रचिन रवींद्र

चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र को सिर्फ 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीद लिया है। रवींद्र ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है।

IPL 2024 Auction रचिन के लिए हो रही बिडिंग वॉर

रचिन रवींद्र को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बिडिंग वॉर हो रही है। रचिन ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा है।

IPL 2024 Auction वानिंदु हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा

वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 1.50 लाख रुपये रखा है और उन्हें बेस प्राइज पर ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीद लिया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

आईपीएल 2024 ऑक्शन में मनीष पांडे, करुण नायर और स्टीव स्मिथ को कोई भी खरीदार नहीं मिला है। इन प्लेयर्स पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है।

IPL 2024 Auction सनराइजर्स हैदराबाद के हुए ट्रेविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड को 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीद लिया है। हेड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उन्हें मोटी रकम मिली है।

IPL 2024 Auction ट्रेविस हेड को खरीदने के लिए हो रही बिडिंग वॉर

ट्रेविस हेड को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बिडिंग वॉर चल रही है।

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीद लिया है। उन्हें खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स के हाथ में लगी।

राइली रूसो रहे अनसोल्ड

राइली रूसो पर ऑक्शन में किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है। वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।

IPL 2024 Auction रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था, लेकिन राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा है।

IPL 2024 Auction रोवमैन पॉवेल पर लग रही बोली

रोवमैन पॉवेल को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच बिडिंग वॉर चल रही है। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये हैं।

IPL 2024 Auction एक टीम में कितने खिलाड़ी हो सकते हैं?

एक टीम में ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। जहां तक न्यूनतम खिलाड़ियों की बात है तो कम से कम 18 खिलाड़ी एक टीम में होने चाहिए। वहीं, एक टीम अपने स्क्वॉड में ज्यादा से ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है।

IPL 2024 Auction मल्लिका सागर होंगी ऑक्शनीयर

इस बार ऑक्शन के लिए मल्लिका सागर को ऑक्शनीयर चुना गया है। मल्लिका सागर मुंबई में रहने वाली हैं और वह पहले भी ये काम कर चुकी हैं। मल्लिका ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में लगातार 2 बार सफलतापूर्वक सभी खिलाड़ियों की नीलामी करवाई है। आईपीएल के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब कोई महिला ऑक्शनीयर खिलाड़ियों का ऑक्शन करेगी।

19 सेट में बांटे गए खिलाड़ी

ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को 19 सेट में बांटा गया है. यहां बल्लेबाज, ऑलराउंडर, तेज गेंदबाज, स्पिनर, विकेटकीपर, कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के अलग-अलग सेट होंगे जो एक के बाद एक अल्टरनेट चलते रहेंगे और रिपीट होते रहेंगे।

IPL 2024 Auction IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचा हुआ पर्स

सनराइजर्स हैदराबाद- 34 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स-32.70 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स-31.4 करोड़
पंजाब किंग्स-29.1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स-28.95 करोड़

आरसीबी- 23.25 करोड़
मुंबई इंडियंस-17.75 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स-13.15 करोड़
गुजरात टाइटंस-38.15 करोड़

1 बजे से शुरू होगा ऑक्शन

आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई के कोका कोला एरिना में होगा, जहां 10 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ये ऑक्शन स्थानीय समयानुसार 11:30 बजे, और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। बता दें इस बार नीलामी का आयोजन एक दिन का है।

IPL 2024 Auction IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचे हुए स्लॉट

चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट
गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट
केकेआर- 12 स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट

मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट
पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट
आरसीबी- 6 स्लॉट
राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट

Leave a Comment