अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उसावां थाना क्षेत्र में बारात चढ़ाकर लौट रहे बग्गी चालक व हेल्पर को पीटकर लूटा,

On: May 9, 2026 6:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उसावां थाना क्षेत्र में बारात चढ़ाकर लौट रहे बग्गी चालक व हेल्पर को पीटकर लूटा,

बदायूं। उसावां क्षेत्र के गुरा बाईपास परीक्षित धंटोरिया बाबा मंदिर के पास बारात चढ़ाकर लौट रहे बागी चालक और हेल्पर के साथ मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लूट की सूचना पर पहुंचे सीओ दातागंज भी पीड़ितों से जानकारी जुटा रहे हैं। हजरतपुर थाना क्षेत्र ग्राम आसफपुर निवासी बृजपाल ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया बिजेंदर और रंजीत कलान क्षेत्र के एक गांव से बग्गी से बारात चढ़ाने गये थे।वहां से शुक्रवार रात में लौट रहे थे।उसावां कस्बे आसपास गुरा बाईपास पर बाइक सवार तीन लोगों ने उनको घेरने का प्रयास किया।

वहां से बचते हुये वे गुरा बाईपास की तरफ निकल गए।जब वह सुनसान इलाके में पहुंचे तो उनके साथ बग्गी के कुर्रे को छीनकर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों पीटने के बाद मोबाइल को लूट लिया।चिल्लाने का प्रयास किया तभी भाग खड़े हुए। पुलिस को तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर सीसीटीवी करने का प्रयास कर रही है।थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जांचों को प्रात कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के बाद सीओ दातागंज राहुल पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply