समर इंडिया संवाददाता अमरोहा
Amroha आज दिन बुधवार को कृषि भवन अमरोहा में सहकारिता की अग्रणी संस्था IFFCO द्वारा कृषि विभाग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला से डॉ एस. पी. सिंह द्वारा सभी फसलों में लगने वाली बीमारियां से बचाव के उपाय बताते हुए अत्यधिक पेस्टीसाइड से होने वाले सभी नुकसान, बीमारी के बारे में अवगत कराया और संतुलित मात्रा में पेस्टीसाइड का प्रयोग करने को कहा और खेती में प्रयोग होने वाले राइजोबियम कल्चर और PSB की जानकारी दी

कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. अमित तोमर जी द्वारा अच्छे बीज की पहचान और बीज बोने की सभी अच्छी तैयारी पे चर्चा करते हुए प्रकाश डाला और किसान भाइयों को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ने के साथ ही केंद्र से बीज मुहैया कराने का विश्वाश दिलाया और उनके फसल प्रबंधन की बात की साथ ही श्री प्रवीन सिंह जी इफको क्षेत्राधिकारी ने किसानों को बताया कि नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश को 4:2:1 के आदर्श अनुपात में उपयोग करना चाहिए ।उन्होंने बताया कि गन्ने की पूरी फसल में लास्ट तक प्रति बीघा 35 किलो यूरिया का ही उपयोग करवाना चाहिए यूरिया के अधिक उपयोग से जल , मिट्टी व वायु प्रदूषण बढ़ता है
Read more – Neno Urea (Liquid): धरती मां को बचाना है, नैनो यूरिया लगाना है
अतः यूरिया की मात्रा को आधा करते हुए शेष नाइट्रोजन की आपूर्ति हेतु नैनो यूरिया का प्रयोग करना चाहिए और सल्फर डालने की प्रयोग विधि बताई हुए इफको के नए उत्पाद न्यूट्रैक्स के बारे में बताते हुए सभी नैनो उर्वरकों पर चर्चा की और किसान दानेदार उर्वरकों का कम प्रयोग करके बाकी पूर्ति जल में घुलनशील उत्पादों और नैनो उर्वरकों से कर सकते हैं बताते हुए समझाया साथ ही श्री वेदप्रकाश यादव जी कृषि विभाग अमरोहा ने अपने संबोधन में बताया कि पौधों के लिए 17 पोषक तत्व आवश्यक होते हैं। जिसमें से तीन तत्व वायु जल द्वारा प्राप्त कर लिए जाते हैं तथा शेष तत्वों की आपूर्ति उर्वरक व खाद के रूप में की जाती है
अतः किसानों को मृदा परीक्षण के उपरांत संस्तुति के आधार पर उर्वरक उपयोग की सलाह दी गई / IFFCO के प्रतिनिधि श्री अवधेश गोस्वामी जी ने इफको के सभी उत्पादों को इस्तेमाल करने का आवाहन किया कार्यक्रम में 70 से अधिक किसानों ने भाग लिया। श्री प्रवीण सिंह क्षेत्र अधिकारी अमरोहा द्वारा इफको द्वारा किसानों को मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताते हुए व्यवसाय विविधीकरण पर जोर दिया गया
कार्यकम में कृषि विज्ञान केंद गजरौला के वैज्ञानिक डॉ एस. पी. सिंह डॉ अमित तोमर तथा इफको अमरोहा से क्षेत्राधिकारी प्रवीन सिंह और अवधेश गोस्वामी एवं मोहित जी ओर दीपक जी मौजूद रहे।

