अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

टिनशेड पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

On: July 1, 2026 6:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टिनशेड पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

बदायूं।उघैती क्षेत्र के गांव कोठा में मंगलवार दोपहर 11 केवीए लाइन का जर्जर तार टूटकर मकान के टिनशेड पर गिर गया। टिनशेड के नीचे सो रहे 25 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र दोपहर में घर के अंदर टिनशेड के नीचे आराम कर रहे थे।इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवीए लाइन का तार टूटकर सीधे टिनशेड पर आ गिरा।तार गिरते ही पूरे टिनशेड में करंट दौड़ गया।अनजाने में जितेंद्र का हाथ टीनशेड से छूते ही वह करंट की चपेट में आ गए।परिजन बचाने दौड़े,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।जितेन्द्र की शादी हो चुकी है।उनके दो बच्चे भी हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार लंबे समय से जर्जर हैं।कई बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई।निगम की लापरवाही से पहले भी हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद गांव में शोक है।ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और जर्जर लाइनों को तुरंत बदलवाने की मांग की है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply