रफ्तार का कहर: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में छाया मातम
बदायूं के बिसौली में आज रविवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद एफएम हाईवे (मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे) पर महोरी के समीप जाम लग गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे में बाइक सवार कुलदीप सागर (26 वर्ष) पुत्र ओमकार व संजीव सागर (25) पुत्र सियाराम सागर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक फैजगंज बेहटा के रहने वाले थे।

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा:-प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा आगे चल रहे ई-कार्ट को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बाइक सवार ई-कार्ट को ओवरटेक कर रहे थे,तभी सामने से आ रही पिकअप से बाइक भिड़ गई। लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार भी ज्यादा थी।दोनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने थे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 
