अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur:दूध के टैंकर ने बाइक सवार को मारी साइड, पहिए के नीचे आकर बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

On: February 29, 2024 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दूध के टैंकर ने बाइक सवार को मारी साइड, पहिए के नीचे आकर बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

 

 

 

हसनपुर

 

 

 

कोतवाली नगर में दूध के टैंकर ने बाइक सवार को साइड मार दी। जिससे बाइक सवार की पहिए के नीचे आकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, वाहनों की काफी दूर तक लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

 

 

 

बता दें कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी 45 वर्षीय आस मोहम्मद पुत्र रसीद गुरुवार को किसी काम से हसनपुर ब्लॉक आए थे। वर्तमान में वह राशन डीलर भी थे। ब्लॉक से काम निपटाने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक जैसे ही हसनपुर में बाईपास मार्ग पर अमरोहा अड्डे के नजदीक स्थित प्रथमा बैंक के सामने पहुंची तो अचानक पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक सवार आस मोहम्मद बाइक समेत नीचे गिर गए और दूध के टैंकर के पिछले पहिए के नीचे आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल ले आई। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आस मोहम्मद अपने पीछे दो बेटे तथा एक बेटी के अलावा पत्नी मुसरेकीन को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

कोतवाल सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूध के टैंकर को कब्जे में लिया गया है। परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गर्मी में छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने मकान में नकब लगाकर नकदी-जेवर किए चोरी

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

Leave a Reply