अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News-एक ही रात में हुई दो चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत व भारी आक्रोश

On: July 24, 2026 8:25 PM
Follow Us:
Hasanpur News-
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

Hasanpur News-सैद नगली- कस्बे में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुई दो वारदातों से व्यापारियों में दहशत फैल गई है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के परचून व्यापारी पप्पू प्रजापति पुत्र हीरालाल की दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 3.66 लाख रुपये की कीमत और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी घटना में थाना एचौड़ा क्षेत्र निवासी नजरे अहमद पुत्र भोलू खान की मोबाइल दुकान को निशाना बनाया गया। चोर दुकान से करीब 45 से 50 मोबाइल चिप्स (सिम/एक्सेसरी) तथा 45 से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।बुधवार सुबह जब दोनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी होती तो चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है।

थानाध्यक्ष संजय प्रताप ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply