अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News-मकान में सेंध लगाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण किए चोरी

On: June 30, 2026 8:21 PM
Follow Us:
Hasanpur
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

Hasanpur News-हसनपुर:– कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली में अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव डाकेवाली निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र मानसिंह के मकान को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। मकान गांव के बाहरी छोर पर स्थित होने का फायदा उठाते हुए चोर पीछे जंगल की ओर से दीवार में सेंध लगाकर घर के अंदर घुस गए।घर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की हंसली तथा एक चांदी की हंसली चोरी कर ली। चोरी के बाद चोर संदूक में रखे कपड़ों को मकान के पीछे स्थित गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर हसनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित धर्मपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया है और पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

Leave a Reply