अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News -दो गांवों में चोरों का तांडव, तीन घरों से लाखों के जेवर, नकदी व सामान चोरी कर हुए रफुचक्कर

On: July 19, 2026 7:24 PM
Follow Us:
Hasanpur
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

Hasanpur News -हसनपुर (अमरोहा) हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगरौली और मंगरोला गांवों में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हुई तीन चोरियों से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पहली घटना मंगरौली गांव निवासी किसान अमित पुत्र ओमी के घर हुई। परिवार गर्मी के कारण छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर तीन सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो हजार रुपये नकद तथा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीए के महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के नीचे आने पर घटना की जानकारी हुई।इसी गांव में दूसरी वारदात धीरज पुत्र धर्म सिंह के घर हुई। गांव के बाहरी छोर पर स्थित मकान का फायदा उठाकर चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाई और घर में प्रवेश कर बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर नौ हजार रुपये नकद और पीतल के बर्तन चोरी कर फरार हो गए।

तीसरी घटना मंगरोला गांव में राजवीर पुत्र बुद्धा के घर हुई। यहां भी चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और एक जोड़ी पाजेब, कान के कुंडल, कपड़े तथा लगभग दस पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। तीनों परिवारों को सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई।

सूचना मिलते ही हलका इंचार्ज संजय तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थलों का गहन निरीक्षण किया है। मामले की जांच की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply