अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Hasanpur News-हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत और अरुण कुमार को दी भावभीनी विदाई

On: July 17, 2026 8:43 PM
Follow Us:
Hasanpur News
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार के कार्यभार ग्रहण करने तथा स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार के सम्मान में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने शसोनू कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। वहीं अरुण कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भावभीनी विदाई दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि विकासखंड अमरोहा में अपने कार्यकाल के दौरान अरुण कुमार ने अपने कुशल नेतृत्व, ईमानदार कार्यशैली, सहयोगात्मक व्यवहार एवं शिक्षा के प्रति समर्पण से विकासखंड को नई पहचान दिलाई। उन्होंने सदैव शिक्षकों को सम्मान दिया, उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा टीम भावना से कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार का प्रयास किया।

कार्यक्रम में एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष करतार सिंह, जिला महामंत्री जगवीर सिंह, जिला संयुक्त मंत्री देवकांत भारत भूषण, ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर निर्देश कुमार, ब्लॉक मंत्री गुड्डू गौतम, निर्देश भारती, सोम सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अर्चना गौतम, देशराज, सुंदर सिंह, सुधीर कुमार, ब्रह्म ज्ञान, बसंत, योगेश कुमार बंसी, अशोक कुमार, सोहनवीर सिंह, तरुण ओलक, सुंदरपाल, ललित अग्रवाल, सतपाल सिंह, मनवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, नामित कुमार, सुलेमान फ़राज़, राज नारायण सिंह सहित समस्त बीआरसी स्टाफ एवं सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News : वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कल गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाई अलर्ट पर प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Moradabad News Update : खत्म हुई तलाश, रामगंगा में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद; 2 दिन से बिजली न होने पर नहाने गए थे 4 दोस्त

Leave a Reply