GPT-5 : टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद OpenAI ने अपना लेटेस्ट एआई मॉडल जीपीटी-5, यानी ChatGPT 5 को लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल OpenAI के सभी पुराने AI मॉडल्स को रिप्लेस करेगा। जीपीटी-5 को एडवांस्ड इंटेलिजेंस के साथ मार्केट में उतारा गया है, और यह OpenAI के O-सीरीज (ChatGOT सीरीज) को भी रिप्लेस करेगा। कंपनी ने इस नए मॉडल में अपनी सभी AI क्षमताओं को एक सिंगल इंटरफेस में इंटीग्रेट किया है।
GPT-5 : ऑटोमैटिक रीजनिंग और PhD-लेवल नॉलेज
पहले के मॉडल्स में रीजनिंग ऑन करने के लिए “Think Longer” टॉगल दिया जाता था, लेकिन जीपीटी-5 में यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक कर दी गई है। OpenAI का कहना है कि जीपीटी-5 एक यूनिफाइड और स्मार्ट सिस्टम है जो जटिल से जटिल सवालों के जवाब देने में सक्षम है। इसमें डीपर रीजनिंग के लिए जीपीटी-5 Thinking इंजन शामिल है। CEO Sam Altman के मुताबिक जीपीटी-5 के पास PhD लेवल की नॉलेज है, जिससे बात करने पर ऐसा लगता है जैसे किसी टॉपिक के एक्सपर्ट से संवाद हो रहा हो।
GPT-5 : बेस्ट कोडिंग मॉडल: ऐप्स, गेम्स और वेबसाइट बनाना आसान
OpenAI का दावा है कि जीपीटी-5 उनका अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग कोडिंग मॉडल है। यह मॉडल कॉम्प्लेक्स फ्रंटएंड जनरेशन, डिबगिंग, और रिस्पॉन्सिव वेबसाइट डिजाइन में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। जीपीटी-5 की खासियत यह है कि यूजर्स सिर्फ एक सिंपल प्रॉम्प्ट के जरिए वेबसाइट बना सकते हैं। इसके अलावा जीपीटी-5 ऐप और गेम डिजाइन के लिए भी पूरी तरह सक्षम है।
आज का युग science and technology का है-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
GPT-5 : कम हैलुसिनेशन, ज्यादा सटीकता और तीन वेरिएंट्स
OpenAI का फोकस इस बार कम हैलुसिनेशन और अधिक फैक्चुअल एक्युरेसी पर रहा है। GPT-5 के रिस्पॉन्स में GPT-4o की तुलना में 45% कम फैक्टुअल एरर हैं। यह मॉडल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है – Mini, Regular और Pro। GPT-5 Mini एक बार के लिए फ्री रहेगा और पेड यूज़र्स जो अपनी डेली लिमिट पार कर चुके हैं, उनके लिए भी यह फ्री होगा। वहीं GPT-5 Pro की सब्सक्रिप्शन फीस 200 डॉलर प्रति माह है। अब से GPT-5, ChatGPT का डिफॉल्ट मॉडल रहेगा और यह GPT4o, OpenAI o3, o4-mini, जीपीटी-4.1 और जीपीटी-4.5 को पूरी तरह रिप्लेस करेगा।

