अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नगर के युवाओं के लिए खुशखबरी-शहबाजपुर छ: सड़का पर युवाओं के लिए बन रहा है सेल्फी प्वाइंट

On: January 2, 2024 7:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नगर के युवाओं के लिए खुशखबरी,शहबाजपुर छ: सड़का पर युवाओं के लिए बन रहा है सेल्फी प्वाइंट

दोनों पार्कों का सौंदर्यकरण व लग रहे हैं फब्बारे

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

सहसवान।नगर के युवाओं के लिए उनकी चाहत के अनुसार नगर पालिका परिषद ने मोहल्ला शहबाजपुर के छ: सड़का मार्ग पर सेल्फी प्वाइंट के अलावा दोनों पार्कों पर सौंदर्य करण के साथ ही पानी के फब्बारे व शासन की नीतियों के प्रचार प्रसार हेतु एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जा रही है।जिससे शासन की नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंच सकेगी जन-मानस उसका लाभ ले सकेंगेl

अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की नगर सहसवान की पहचान के लिए नगर के मोहल्ला शहबाजपुर के छ: सड़का मार्ग पर युवाओं के आकर्षण के लिए एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।वही मार्ग पर बने दो पार्कों का सौंदर्यकरण करते हुए एक पार्क में पानी का फब्बारे लगाकर चौराहे का आकर्षण किया जा रहा है।तथा शासन की नीतियों तथा जनहित की योजना को जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार हेतु एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जा रही है जिससे शासन की नीतियों तथा जनहित की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंच सकेगी जन-मानस उसका लाभ ले सकेंगेl

अधिशासी अधिकारी ने बताया की मोहल्ला शहबाजपुर के छ: सड़का मार्ग पर किए जा रहे सौंदर्यकरण बाहर से आने वाले लोगों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनेगाl

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply