अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चाकू छुरिया तेज करा लो मैं रखूं ऐसी धार..मेरे सामने आने को कोई नहीं है तैयार

On: August 10, 2024 8:31 PM
Follow Us:
Q
---Advertisement---

चाकू छुरिया तेज करा लो मैं रखूं ऐसी धार..मेरे सामने आने को कोई नहीं है तैयार

पीड़ित ने आरोपी दंपति के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

उझानी।थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में बहुत समय बाद फिल्मी गाने की तर्ज चाकू छुरिया तेज कर लो मैं रखूं ऐसी धार, मेरे सामने कोई ना आने को है तैयार, गाने की लाइन सही बैठती दिखाई दी जब दिन-दहाड़े एक महिला हाथ में चाकू छुरी लेकर पड़ोसी महिला के घर में घुसकर उसे धमकाते हुए बोली अगर तुझ में हिम्मत है तो पकड़ कर दिखा यह कहते ही उसने ताबड़तोड़ चाकू छोरी से हमला करके महिला को घायल कर दिया।इस हमले में आरोपी महिला का साथ उसके पति ने भी दिया गंभीर रूप से घायल महिला को उसका पति लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंचा जहां मामले की पीड़िता के पति ने आरोपी दंपति के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा चाकू छुरी दिखाकर लोगों पर रौब डालने वाली आरोपी महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है। कस्बा उझानी क्षेत्र में उपरोक्त मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
थाना उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानकपुर निवासी मुन्ने पुत्र नन्हे खान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जब वह खेत पर गया हुआ था तो 10:00 बजे के लगभग मेरे घर में फहीमा पत्नी शाहिद जो कि अक्सर मेरी पत्नी से लड़ती है उसकी एक रिश्तेदार फुफेरी बहन से मेरी पत्नी चांद तारा का विवाद चलता रहता है। फहीमा अपनी फफेरी बहन का पक्ष लेकर चाकू छुरी लेकर अपने पति शाहिद पुत्र वसशु के साथ जबरन घर में प्रवेश कर गए तथा मेरी पत्नी चांद तारा को चाकू छुरी दिखाकर फहीमा डराने धमकाने लगी तथा बोली कि अगर तुझे किसी को बुलाना हो तो बुला ले यह कहते हुए उसने ताबड़ तोड चाकू छुरी से चांद तारा पर हमले कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे परिजनों की आवाज सुनकर हमलावर दंपत्ति जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए मामले की जानकारी मिलते ही मुन्ने तत्काल घर पहुंचा तथा गंभीर रूप से घायल अपनी पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी पहुंच जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार किया गया मुन्ने ने हमलावर दंपति के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply