अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर दबंग बदमाशों ने मंदिर के चकमार्ग पर किया कब्जा,

On: June 24, 2025 6:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर दबंग बदमाशों ने मंदिर के चकमार्ग पर किया कब्जा,

10 दिन से बंद पड़े हैं मंदिर के कपाट,पूजा न होने से भक्तजनों में आक्रोश,

मंदिर के महंत की मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की की मांग,

बदायूं जनपद के थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम बक्सर खालसा निवासी महेश पाल सिंह पुत्र पातीराम ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा पुलिस महानिदेशक को प्रेषित पत्र में बताया की ग्राम में थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गैंगस्टर चंद्रसेन यादव के परिवार लोचन पुत्र जमुना सिंह बबलू गौतम पुत्र ओमसिंह नीरज पुत्र जमुना सिंह सत्यवीर उर्फ चिंगार सिंह पुत्र जमुना सिंह ग्राम में आतंक मचाए हुए हैं।इनके आतंक के आगे गांव के सभी लोग नतमस्तक हैं।कोई भी उनके विरुद्ध जुबान खोलने को तैयार नहीं है।

उपरोक्त सभी लोग थाना मुजरिया थाना कोतवाली उझानी थाना कोतवाली सहसवान के अलावा जनपद बदायूं के कई थानों में अपराध पंजीकृत है।अपराध अपहरण हत्या लूट डकैती के दर्ज हैं।परंतु पुलिस उनके विरुद्ध कोई भी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं उठाती जिस कारण उपरोक्त लोगों के हौसले बुलंद हैं।उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मेरे निजी मंदिर पर जाने वाले चकमार्ग पर जबरन कब्जा कर लिया है।

जब मैनें विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की यही नहीं मेरे विरोध करने पर उपरोक्त लोग मेरे घर के अंदर प्रवेश कर गए जहां उन्होंने परिजनों को जमीन पर गिरा गिरा कर मारा तथा उन्हें जब तक पीटा जब तक उनके हालत खराब नहीं हो गए, मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली पुलिस ने दर्ज तो कर ली परंतु आज तक किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार करने की बात तो छोड़िए नामजद अभियुक्तों के घर भी नहीं गांव तक जाने की हिम्मत नहीं उठाई।

जबकि अभियुक्तगण खुलेआम गांव में घूम रहे हैं।तथा कह रहे हैं की महेशपाल सिंह को अब गांव में नहीं रहने देंगे अगर वह गांव से नहीं गया उसके परिवार को जमीनदोज कर देंगे,प्रार्थी का परिवार दहशत के साए में इधर-उधर रिश्तेदारियों में छिपता फिर रहा है।परंतु थाना कोतवाली पुलिस उसकी कोई भी मदद करने को तैयार नहीं है।

पत्र में महेश पाल ने बताया कि उपरोक्त बदमाशों द्वारा दी जा रही धमकी के कारण मंदिर में बीते 10 दिनों से मंदिर का ताला नहीं खुला है।पूजा अर्चना नहीं हुई है भगवान मंदिर में बंद है।इसके कारण भक्तजनों में काफी आक्रोश है।

पत्र में महेशपाल ने बताया कि उपरोक्त लोगों द्वारा 400 से ज्यादा बीघा भूमि पर जो सरकारी है जबरन कब्जा करके फसले उगाई जा रही हैं और उनके द्धारा आई आमदनी से अभियुक्तों का खर्च चल रहा है।यही नहीं उपरोक्त बदमाशों द्वारा ग्राम के कई लोगों की भूमि पर जबरन कब्जा किया गया है।कई मकानों पर कब्जा किया गया है क्योंकि गैंगस्टर चंद्रसेन तथा एक अन्य हिस्ट्रीशीटर बदमाश का थाना पुलिस द्वारा मात्र मकान कुर्क कर सील कर दिया गया उनके मकान तो पुलिस ने सील कर दिए हैं परंतु इसके एवज में उपरोक्त लोगों ने कई कमजोर वर्ग के लोगों के मकान पर कब्जा कर लिया है।जिनमें वह आराम से रह रहे हैं।

पत्र में श्री महेशपाल ने बताया की चकरोड पर कब्जा किए जाने की शिकायत वह कई बार एसडीएम सहसवान के अलावा जिलाधिकारी बदायूं को भी तहसील समाधान दिवस तथा अन्य दिवस में भी शिकायती पत्र दे चुके हैं परंतु आज तक राजस्व टीम चकरोड से उपरोक्त बदमाशों का कब्जा नहीं हटा सकी।

मंदिर प्रबंधक महेशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक से अपने परिवार की उपरोक्त बदमाशों से सुरक्षा का प्रबंध कराए जाने के साथ ही अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने तथा मंदिर के चकमार्ग पर हुए अवैध कब्जे को हटाए जाने की मांग की है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

 

 

 

 

 

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply