तीन दशक तक सहसवान विधानसभा क्षेत्र में विधायकी का परचम लहराने वाले पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव विधायक का दिल का दौरा पढ़ने से पैतृक गांव में हुआ निधन
परिजन उन्हें लेकर सहसवान के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उनकी मृत्यु की घोषणा की
सहसवान (बदायूं)जनपद संभल के तहसील गुन्नौर ग्राम सिंघोला पैतृक निवासी ओंमकार सिंह यादव प्रथम बार जनता दल की टिकट पर सहसवान विधानसभा से 8 के दशक में विधायक चुने गए थे इसके बाद वह लगभग तीन दशक तक एक बार को छोड़कर सहसवान विधानसभा क्षेत्र से विजयश्री हासिल करके विधानसभा लखनऊ में विधायक की का परचम लहराते रहे। वर्ष 2022 में ओंकार सिंह यादव के सुपुत्र बृजेश यादव चुनाव लड़े और उन्होंने प्रथम बार में ही विजय प्राप्त की।
पूर्व मंत्री ओंमकार सिंह यादव अपने शुभचिंतकों परचितों से मिलने के लिए अपने पैतृक गांव सिंघोला गए थे।…रिपोर्ट-एस.पी सैनी

