अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक ही परिवार के 5 लोगों का मिला शव, , जांच में जुटी पुलिस

On: July 18, 2026 8:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आ रही है। यहां रायपुर में किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना रायपुर के टिकरापारा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संजय नगर इलाके की है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम घटना की जांच में जुट गई है। पश्चिम जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल देव ने बताया कि मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है।

इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला पंजाब के मानसा जिले से सामने आया था, जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद किए गए थे।

सहारनपुर में पांच लोगों के शव मिले
हाल ही में सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में भी एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पांचों के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि सभी के सिर में गोली लगने के निशान थे। ये घटना कौशिक विहार कॉलोनी की है। पुलिस ने बताया कि कमरे में अमीन के पद पर कार्यरत अशोक राठी (40), उसकी पत्नी अजिंता (37), मां विद्यावती (70), पुत्र कार्तिक (16) और देव (13) के शव बरामद हुए। अमीन के पास से तीन पिस्टल भी मिलीं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव एक ही कमरे में मिले थे। पुलिस ने बताया कि गोली बहुत पास से मारी गई थी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। मृतक के पारिवारिक परिवेश के साथ-साथ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। वहीं पुलिस बताया कि तीनों पिस्टल देशी हैं और वह लाइसेंसी हैं या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply