अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

13 दिन बाद भी अपहृत किशोरी का सुराग नहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन..

On: June 20, 2025 1:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

13 दिन बाद भी अपहृत किशोरी का सुराग नहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन..

बदायूं।कादरचौक क्षेत्र में 13 दिन पहले गैर समुदाय का युवक किशोरी का अपहरण कर ले गया। पुलिस अभी तक उसको बरामद नहीं कर सकी है।आज शुक्रवार को गुस्साए परिजनों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। भीड़ देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।कार्यकर्ताओं ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।करीब 45 मिनट तक थाने पर हंगामा होता रहा।

कादरचौक थाना क्षेत्र के रहने वाली एक किशोरी को भमुइया गांव निवासी मुज्जकिर 17 जुलाई को अपहरण कर ले गया था।किशोरी के पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने परिवार से एक दो लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन एक नेता ने उनको थाने से छुड़वा दिया।बेटी की बरामदगी को परिजन अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन थाना पुलिस उनकी सुनने को तैयारी ही नहीं है।

थाने का घेराव किया:-परेशान होकर हिंदूवादी संगठन से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता परिजनों को साथ लेकर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से बात की, लेकिन पुलिस का कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। थाने के सामने ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कार्यकर्ता ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।पुलिस ने उनको शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहना है कि जब तक किशोरी को बरामद नहीं किया जाता तब तक थाने पर धरना जारी रहेगा। हालांकि 45 मिनट बाद धरना खत्म हुआ।इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी हैं।जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जागएा।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply