चंडीगढ़। Haryana में 10 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार की विदाई से ठीक पहले पक्के हुए कर्मचारियों को अब सरकार पदोन्नति देगी। विगत 13 जून से इन कर्मचारियों को पहली पदोन्नति और एश्योर्ड करियर प्रमोशन (एसीपी) का लाभ दिया जाएगा। सरकार के फैसले से करीब पांच हजार कर्मचारियों को लाभ होगा। वर्ष 2014 की पॉलिसी के तहत पक्के हुए कर्मचारियों को सरकार ने राहत देते हुए पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। हालांकि ये पदोन्नतियां सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगी।