एमएलसी वागीश पाठक के अथक प्रयासों से शासन ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र में तीन ऑडिटोरियम को दी मंजूरी
क्षेत्र में ऑडिटोरियम बनने से कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लोगों को अतिरिक्त नहीं खर्च करना पड़ेगा पैसा
सहसवान विधानसभा क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर एमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों की क्षेत्र में हो रही है सराहना
सहसवान (बदायूं) बदायूं जनपद के एमएलसी वागीश पाठक द्धारा जनपद में निरंतर विकास कार्यों के मुख्यमंत्री के दरबार में उठाई जाने के बाद विकास कार्यों को मिल रही गति और स्वीकृति के उपरांत लगने लगा है।की कुछ समय के उपरांत बदायूं जनपद में सर्वाधिक विकास करने वागीश पाठक एमएलसी होंगे ऐसा बदायूं क्षेत्र की जनता का मानना हैl

एमएलसी वागीश पाठक द्धारा सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 में बीते कई माह में कई विकास योजनाओं का मुद्दा मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचकर उठाया गया जिसमें सहसवान नगर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सरसोता को शासन द्धारा पर्यटक स्थल घोषित कराए जाने से क्षेत्र की जनता फुले नहीं समा रही है।पर्यटक विभाग की टीम ने भी विगत दिनों पौराणिक तीर्थ स्थल सरसोता पर पहुंच कर कराई जाने वाली निर्माण कार्य के संदर्भ में स्थलीय निरीक्षण किया व लोगों से विकास कार्य कराए जाने के लिए फीडबैक भी लिया।
इधर एमएलसी द्धारा सहसवान विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पहुंचकर सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 (जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ हुआ करता था) में आने वाले तीन विकास खंड सहसवान, इस्लामनगर, तथा दहगवां जो पिछड़ा क्षेत्र कहलाता है।
ऐसे पिछड़े विधानसभा क्षेत्र सहसवान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जड़े मजबूत करने केl उद्देश्य प्रत्येक विकासखंड के लिए ऑडिटोरियम का निर्माणकार्य कराए जाने का अनुरोध किया एमएलसी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल अपनी मोहर लगाकर सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 के लिए तीन ऑडिटोरियम जो विकासखंड क्षेत्र सीमा के अंतर्गत आते हैं।इस्लामनगर,सहसवान, दहगवां, को स्वीकृत प्रदान करते हुए ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैंl
सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 में जैसे ही लोगों को एमएससी वागीश पाठक द्धारा शासन से तीन ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य कराई जाने की जानकारी हुई विधानसभा क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार कियाl
लोगों का कहना है की सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 जो एक लंबे समय से विकास कार्यों को तरस रही थी अब उसे भाजपा के शासनकाल में विकास कार्यों की आस जगी है इसी आस के चलते सहसवान विधानसभा क्षेत्र को एमएलसी वागीश पाठक के अथक प्रयासों से स्वीकृत कराए गए तीन ऑडिटोरियम के निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और साथ ही साथ उन्हें आर्थिक बोझ से भी मुक्ति मिल जाएगीl
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

