डीएम का कड़ा रुख: कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, बिसौली के एसडीएम को मिला बदायूं सदर का जिम्मा
एसडीएम श्रीसाईं आश्रित को सदर की कमान, प्रियंका कुमारी बनीं बिसौली की नई एसडीएम
बदायूं। जिला मजिस्ट्रेट ने देर रात प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए कई उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई तैनाती के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बिसौली के एसडीएम श्रीसाईं आश्रित शाखमुरी को बदायूं सदर का एसडीएम बनाया है। वहीं,प्रियंका कुमारी को बिसौली का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।इसके अलावा सुरेंद्र कुमार को एसडीएम न्यायिक बिसौली के साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कुमार चंद्र बाबू को एसडीएम न्यायिक बदायूं बनाया गया है।साथ ही उन्हें जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) और डूडा परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।इसी क्रम में गौरव आर्य को सहसवान का एसडीएम व एसडीएम न्यायिक का प्रभार दिया गया है। राजेश कुमार, एसडीएम बिल्सी को एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
वहीं, विनोद कुमार, एसडीएम दातागंज को भी एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन फेरबदल को राजस्व एवं कानून-व्यवस्था के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

