डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया पार्क का उद्धघाटन..
बदायूँ।जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट में पार्क का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि पार्क के बन जाने से आमजन को सुविधा होगी तथा वह यहां सुगमता से बैंठ सकेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पौधारोपण भी किया।

जिलाधिकारी ने नाजीर को नियमित रूप से पार्क की सफाई तथा कलेक्ट्रेट में समुचित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह पर पार्क, पेयजल व्यवस्था व शौचालय किन-किन स्थानों पर संचालित हैं इस संबंध में वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश भी दिए हैं ताकि आमजन सुविधाओं का सहजता व सुगमता से प्रयोग कर सके।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

