अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान क्षेत्र में अवैध कटान रोकने में नाकाम वनरक्षक अनिल राजपूत को प्रभागीय निदेशक ने किया निलंबित,

On: February 22, 2025 8:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान क्षेत्र में अवैध कटान रोकने में नाकाम वनरक्षक अनिल राजपूत को प्रभागीय निदेशक ने किया निलंबित,

निलंबन के दौरान बानिकी क्षेत्र दातागंज से किया संबंदिकरण

सहसवान (बदायूं)सहसवान रेंज के कार्यक्षेत्र में अवैध कटान पर नियंत्रण न होने एवं नियंत्रक अधिकारी के निर्देशों का पालन न करने पर प्रभागीय निदेशक ने वनरक्षक अनिल राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दातागंज रेंज से संबद्ध किया है।
प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार बर्मा ने सहसवान रेंज कार्यक्षेत्र में वनरक्षक पद पर तैनात अनिल राजपूत को कार्य क्षेत्र में अवैध कटान पर नियंत्रण न होने एवं नियंत्रक अधिकारी द्धारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने के कारण अवैध कटान में इनकी संलिप्तता के पक्के सबूत के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।निलंबन के दौरान वनरक्षक अनिल राजपूत को दातागंज रेंज से संबंद किया गया है।


बताया जाता है की सहसवान रेंज क्षेत्र के अंतर्गत मालपुर बीट पर तैनात वनरक्षक अनिल राजपूत कि पिछले कई महीनो से अवैध कटान रोकने में सफल होने तथा कटान संलिप्तता के अधिकारियों को मिले पक्के सबूत के चलते अनिल राजपूत के विरुद्ध विभाग के आला अफसर को अवगत कराया गया क्षेत्र में खासकर मालपुर क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे कटान में संलिप्त अनिल राजपूत की शिकायत मिली थी जिसके कारण विभाग की छवि काफी खराब हो रही थी।माह जनवरी के दौरान भी ऐसा ही कुछ मामला सामाजिक बांनिकी क्षेत्र कार्यालय में घटित कराया गया जिसमें विभाग की छवि धूमिल हुई थी।
बताया जाता है।की मालपुर आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग की हजारों बीघा भूमि पर उपरोक्त वनरक्षक ने क्षेत्र के लोगों से₹200 प्रति बीघा के हिसाब से भूमि गेहूं फसल करने के लिए उठा रखी है।जिससे उपरोक्त वनरक्षक प्रतिवर्ष लाखों रुपए गेहूं फसल के नाम पर लोगों से उगाई करता था।जिसकी शिकायत अनेकों बार जिला स्तरीय तथा बरेली स्तरीय अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर भी की जा चुकी हैं बात यहीं खत्म नहीं होती आप यह भी है कि उपरोक्त वनरक्षक द्धारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खैर एवं शीशम की लकड़ी का भी काटन कराकर लकड़ी माफियाओं से लाखों रुपए की वसूली की गई है।
ऐसी ही शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से चंद्रपाल सुमन राम रईस गेंदन झंडू सिंह सलमान मित्तल चाहर गुलाम अली महावीर प्रकाश रोड्स फूल सिंह झमन रणवीर ज्ञानेंद्र पुष्पेंद्र जितेंद्र हरि सिंह फूल सिंह चमेली मालती देवी गेंदावती सूरजमुखी के अलावा क्षेत्र के सैकड़ो किसानों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त पत्र मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए मामले की जांच कराई जाने की मांग की है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply