25 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं मंगाई मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर
खेत पर मजदूरी करते समय दबंगों ने किया था जानलेवा हमला
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव कौल्हार का है मामला
सहसवान।जनपद बदायूं में कानून व्यवस्था और थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामला थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम कौल्हार का है,जहां खेत पर मजदूरी कर रहे एक गरीब परिवार पर ग्राम मुहम्मदपुर उधा में स्थित खेत पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।घटना के 25 दिन बीत जाने के बाद भी सहसवान पुलिस ने न तो मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी हैं और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं,जिसके डर से परिवार ने खेत पर जाना तक छोड़ दिया है।
मजदूरी करते समय दबंगों ने किया था जानलेवा हमला:-प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम कौल्हार की रहने वाली पीड़िता गीता पत्नी सत्यपाल ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को वह अपने पति सत्यपाल के साथ अपने खेत पर मजदूरी कर रही थी।इसी दौरान मुहम्मदपुर उधा के ही दबंग चंद्रपाल,इन्द्रपाल,नेमसिंह पुत्रगण तेजराम ओमवीर पुत्र चंद्रपाल लाठी-डंडों से लैस होकर आए और हम लोगों पर टूट पड़े।दबंगों ने पति पत्नी को जमकर पीटा,जिससे पत्नी गीता का एक हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ पीड़िता की हथेली में गंभीर चोटें आईं थी,जहां चिक्कोतिसक को टाँके लगाने पड़े।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: मेडिकल रिपोर्ट दबाने का आरोप:-घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने थाना सहसवान में लिखित तहरीर दी थी।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण तो कराया, लेकिन आरोप है कि पुलिस जानबूझकर जिला मुख्यालय से मेडिकल रिपोर्ट नहीं मंगा रही है।पीड़ित परिवार का कहना है कि हाथ में गंभीर फ्रैक्चर और टांके आने के बावजूद पुलिस ने केवल साधारण धाराओं एनसीआर में मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली।मेडिकल रिपोर्ट न मंगाने के कारण एफआईआर में गंभीर चोट की धाराएं नहीं जोड़ी जा रही हैं,जिससे आरोपियों को सीधे तौर पर पुलिस का संरक्षण मिल रहा है
खेत पर जाने से डर रहा परिवार,मिल रही धमकी:-दबंगों के खौफ का आलम यह है कि पीड़ित गीता और उसके पति सत्यपाल ने डर के मारे अपने ही खेतों पर मजदूरी करने जाना छोड़ दिया है।आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को चुनौती देते हुए कह रहे हैं,”तुमने हमारा क्या बिगाड़ लिया,हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा।अगर दोबारा खेत पर दिखे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।उपरोक्त दबंगों की धमकी से पूरा पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है।
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार:-न्याय न मिलने से हताश पीड़िता गीता ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।बरहाल अब देखना यह कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इस मामले का संज्ञान लेकर सहसवान पुलिस को क्या कड़े निर्देश देती हैं और पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिल पाता है या आरोपी जेल भेजे जाते है या नहीं ये तो आने बाला समय ही बताएगा|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

