अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi-NCR Weather Today : भयंकर आंधी-तूफान, गरज चमक के साथ झमाझम बरसे बादल, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

On: April 29, 2026 9:34 AM
Follow Us:
Weather Alert
---Advertisement---

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज सुबह भयंकर आंधी-तूफान आया और गरज चमक के साथ बादल बरसे। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आज सुबह आसमान में काले बादल छाए और अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम सुहाना हो गया और फिर बादल बरसने लगे। सुबह-सुबह अपने कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने आज पूरा दिन हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान लगाया है।

अगले 5 दिन मौसम ऐसा रहने का अनुमान
वहीं कल 30 अप्रैल दिन गुरुवार को भी मौसम खराब ही रहेगा। IMD के अनुसार, आज 29 अप्रैल से 4 मई के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आएगी। उसके बाद करीब 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं आज और कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30-50 किमी प्रति घंटा रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

6 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे गया तापमान
बता दें कि दिल्ली में मंगलवार की रात को भी कुछ इलाकों में बादल बरसे थे। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे जाकर 39.2 डिग्री पर रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। इसके बावजूद राजधानी दिल्ली में सोमवार की रात पिछले 9 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही, यानी 9 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने से 6 दिन बाद दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है और गर्मी से राहत मिली।

2017 के बाद सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान
मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, दिल्ली में बीती रात न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। साल 2017 के बाद दिल्ली में अप्रैल के महीने में किसी रात को यह सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। 2017 में 21 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा था। साल 2018 की 28 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा था। इसका मतलब यह है कि 29 अप्रैल दिन सोमवार के न्यूनतम तापमान ने वर्ष 2018 के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

तपिश के कारण लोगों का घरों के अंदर रहना मुश्किल हो गया था। देररात तक लोग सड़कों पर घूमते नजर आए। दिन में तो लोग गर्मी से परेशान थे ही। रात को भी लोगों को झुलसाती गर्मी ने परेशान किया और बच्चे-बुजुर्ग ज्यादा परेशान हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply