नई दिल्ली । Delhi government ने अपने 100 दिन पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में Delhi government के कामकाज की सराहना की और विपक्ष की आलोचनाओं को खारिज किया।
Delhi government ने न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की
दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में ठोस काम किया है। उन्होंने विपक्ष पर झूठे वादे करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
पंकज सिंह ने कहा, “हमने जो काम किया, उसे दिल्ली की जनता देख रही है। हमने झूठे वादे नहीं किए, बल्कि काम करके दिखाया। अगले 100 दिन की रणनीति तैयार है। हम सोमवार से और तेजी से काम शुरू करेंगे, ताकि दिल्ली के लोग लाइन में न लगें, खासकर हमारे बुजुर्ग।”
Delhi government बचे हुए कामों को जल्द पूरा किया जाएगा
उन्होंने यह भी कहा कि बचे हुए कामों को जल्द पूरा किया जाएगा। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह सरकार काम करने वाली है, न कि झगड़े या बहाने बनाने वाली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को पूरा करने का दावा किया।
सिरसा ने कहा, “पिछले 100 दिनों में हमने सड़कों का निर्माण शुरू किया, नए अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बनाए और पर्यावरण से जुड़े काम किए। विपक्ष को सिर्फ प्रदर्शन करना आता है, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। हमारा ध्यान दिल्ली के विकास पर है।”

