अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news :- 31 मार्च को महावीर जयंती, व्यवस्थाओं हेतु डीएम के आदेश जारी

On: March 28, 2026 8:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

*31 मार्च को महावीर जयंती, व्यवस्थाओं हेतु डीएम के आदेश जारी*

बदायूँ : जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बदायूँ में जैन समुदाय द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च को मनाया जाना प्रस्तावित है। इस पर्व पर शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं शोभायात्राओं की पूर्व जानकारी प्राप्त कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। थानों के त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों, प्रमुख संस्थानों, रेलवे एवं बस स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। शोभायात्राओं के मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे, जिससे कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि जनपद में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करेंगे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को निर्देशित किया है वह महावीर जयंती के पर्व पर पर्याप्त पेय जलापूर्ति एवं मुख्य मार्गां पर चूना डलवाने तथा समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

डीएम ने आमजन से अपील की है कि वह पर्व को शांति, आपसी भाईचारे एवं सहयोग के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है। इसके उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी इसके प्रतिबंधों का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

—-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply