अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विवाहिता की मौंत: गला दबाकर हत्या करने का मायके पक्ष ने लगाया आरोप, पुलिस ने पीएम को भेजा शव 

On: July 14, 2026 6:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---

विवाहिता की मौंत: गला दबाकर हत्या करने का मायके पक्ष ने लगाया आरोप, पुलिस ने पीएम को भेजा शव 

बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकरहत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष शव को छोड़कर फरार हो गया।मायके वालों का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले ही बेटी की शादी की थी।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर शाह गांव का है।यहां के रहने वाले बृजेश उर्फ वीरेश की पत्नी दिपेश की आज सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद बृजेश ने दिपेश के मायके वालों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवा के रहने वाले दिपेश के चाचा महावीर गांव पहुंचे।उन्होंने बताया कि बृजेश ने पहले फोन कर कहा था कि दिपेश की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं।करीब आधे घंटे बाद दोबारा फोन कर बताया कि उसे चंदौसी ले जाया जा रहा है,लेकिन बाद में उसकी मौत होने की जानकारी दी गई।

महावीर ने बताया कि जब वह गांव पहुंचे तो दिपेश मृत अवस्था में मिली,जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर जा चुके थे।इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।महावीर ने बताया कि उनके भाई अनोखेलाल ने आठ मई 2025 को दिपेश की शादी बृजेश उर्फ वीरेश के साथ की थी।शादी के बाद दिपेश ने कभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं की थी।उन्होंने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply